{"_id":"63bf94c15cf37415af30033d","slug":"greater-noida-boy-jumps-off-knowledge-park-metro-station-died-after-3-days-of-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदकर बीबीए छात्र ने दी जान, सीसीटीवी फुटेज वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदकर बीबीए छात्र ने दी जान, सीसीटीवी फुटेज वायरल
Thu, 12 Jan 2023 10:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Jan 2023 10:52 AM IST
विज्ञापन
man jumps off metro station
- फोटो : वीडियो ग्रैब
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन का एक वीडियो बीते दो दिनों से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक स्टेशन से कूदते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
युवक की पहचान नीतीश कुमार पुत्र शंकर प्रसाद के रूप में हुई है। नीतीश बिहार का मूल निवासी था और अक्षरधाम में किराए का मकान लेकर रहा था। वह रोजााना मेट्रो से आता-जाता था।
विज्ञापन
9 जनवरी के दिन भी नीतीश नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर पहुंचा। वहां वह कुछ देर टहला फिर अचानक रेलिंग पार कर सुबह करीब 11.30 बजे वह नीचे कूद गया।
लोगों ने उसे देखा तो उसे आनन-फानन यथार्थ अस्पताल ले जाया गया जहां 10 जनवरी की रात 2.50 बजे उसकी मृत्यु हो गई।