फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Great excitement in the market on Karva Chauth

Noida News: करवा चौथ पर बाजार में बड़ी रौनक

Thu, 09 Oct 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Great excitement in the market on Karva Chauth

विज्ञापन
हल्द्वानी। करवा चौथ पर्व की तैयारियां चरम पर हैं। शुक्रवार को होने वाले पर्व के लिए महिलाएं पूजा पाठ की सामग्री के साथ ही अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। करवा खरीदने से लेकर कपड़ों, गहनों और चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी जा सकती है। ग्राहकों की आमद बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
बाजार में 200 से लेकर 600 रुपये तक की सजावटी थालियां उपलब्ध हैं। नवविवाहित महिलाओं में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। महिलाओं में मेहंदी लगाने की जैसे होड़ मची हुुई हैै। मेहंदी आर्टिस्ट आर्यन ने बताया कि उनके यहां 100 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक के मेहंदी डिजाइन लगवाने के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। महिलाओं में अरेबियन और भरी मेहंदी की डिमांड ज्यादा है।
विज्ञापन

पार्लर संचालक बबीता ने बताया कि इस करवाचौथ पर्व पर उनके पार्लर में महिलाओं के लिए विशेष ऑफर है। ऑफर के तहत 3500 रुपये में किया जाने वाला मेकअप 2500 रुपये में किया जा रहा है। बताया की मेकअप कराने के लिए महिलाओं ने एडवांस में बुकिंग करा ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंदर्य प्रसाधन सामग्री विक्रेता राहुल ने बताया कि इस समय सबसे अधिक मांग चूूड़ी और कड़ों की है, इसके अतिरिक्त पायल, बिछिया, सिंदूूर, बिंदी, मंगलसूत्र सहित आर्टिफिशियल ज्वैलरी की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed