फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Graphic Era, Dev Sanskriti University first in solo dance

Noida News: समूह लोकनृत्य में ग्राफिक एरा, एकल नृत्य में देव संस्कृति विवि अव्वल

Sat, 08 Nov 2025 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
Graphic Era, Dev Sanskriti University first in solo dance
देहरादून। राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ग्राफिक एरा विवि में राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। समूह लोक नृत्य श्रेणी में ग्राफिक एरा हिल विवि और एकल नृत्य श्रेणी में देव संस्कृति विवि ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लेकर उत्तराखंड की लोक-संस्कृति, नृत्य परंपराओं और विरासत की मनोहारी झलक मंच पर प्रस्तुत की। इसकी थीम उत्तराखंड की संस्कृति और लोकजीवन पर आधारित रही। प्रतिभागियों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकनृत्यों को पारंपरिक वेशभूषा, लोक धुनों और पारंपरिक वाद्यों के साथ प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डाॅ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि उत्तराखंड की लोकनृत्य और लोकगीत हमारी सामूहिक पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा सचिव रंजीत सिन्हा, सहायक निदेशक दीपक पांडे, कुलपति डाॅ. नरपिंदर सिंह, कुलसचिव डाॅ. नरेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed