{"_id":"66292b9743b6a07398016475","slug":"grandmother-and-grandson-held-hostage-and-looted-on-the-pretext-of-cleaning-the-tank-noida-news-c-340-1-del1011-46472-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टंकी साफ करने के बहाने दादी-पोते को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टंकी साफ करने के बहाने दादी-पोते को बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन
साउथ पटेल नगर की वारदात, बदमाशों ने 76 हजार रुपये, जेवर और लैपटॉप लूटा
युवक व दादी के हाथ बांधकर मुंह पर लगाई टेप, युवक के हाथ पर मारा चाकू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। साउथ पटेल नगर में पानी की टंकी साफ करने के बहाने दो बदमाश घर में घुस गए और दादी-पोते को बंधक बना लिया। युवक ने लूटपाट का विरोध किया तो हाथ पर चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने हाथ बांधकर मुंह पर टेप लगा दी और 76 हजार रुपये, लाखों के जेवर व लैपटॉप लूट लिया। पुलिस को खबर देने पर जान से मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, प्रणय आनंद (26) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच कर रही है। प्रणय को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रणय परिवार के साथ साउथ पटेल नगर में रहते हैं। उनका पिता के साथ प्रॉपर्टी का कारोबार है। उन्होंने टंकी साफ करने के लिए कुछ लड़कों को बुलाया हुआ था। दोपहर करीब एक बजे दरवाजे पर घंटी बजी और टंकी साफ करने वाले दो लड़के अंदर घुस गए। एक युवक ने चाकू निकालकर प्रणय को बंधक बना लिया। आरोपियों ने रुपये व जेवर के बारे पूछा। प्रणय ने विरोध किया तो एक बदमाश ने हाथ में चाकू मार दिया। इसके बाद प्रणय और दादी के हाथ बांधकर मुंह पर टेप लगा दी। इस बीच घरेलू सहायिका ने खुद को बाथरूम में कैद कर लिया। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए।