{"_id":"65a92e1377e1930f3700cf2d","slug":"grandfather-dies-granddaughter-injured-in-collision-with-bike-rider-grnoida-news-c-23-1-noi1091-24756-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाइक सवार ने दादा-पोती को मारी टक्कर, दादा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाइक सवार ने दादा-पोती को मारी टक्कर, दादा की मौत
विज्ञापन
बाइक सवार की टक्कर से दादा की मौत, पोती घायल
रुपवास बाईपास की तरफ जाने वाले मार्ग पर हादसा, आरोपी गिरफ्तार
दादरी (संवाद)। जीटी रोड से रुपवास बाईपास की तरफ जाने वाले मार्ग के तिराहे पर बुधवार को बाइक सवार ने दादा और पोती को टक्कर मार दी।हादसे में दोनों घायल हो गए। इलाज के दौरान प्रेम कुंज कॉलोनी निवासी गामा यादव (54) की मौत हो गई, जबकि अंजलि (10) का उपचार चल रहा है। पुलिस ने डेरी स्केनर गांव निवासी आरोपी बाइक सवार सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को गामा अंजलि के साथ बादलपुर से आ रहे थे। दोनों रुपवास गांव की तरफ जाने वाले बाईपास तिराहे के पास खड़े थे, तभी बाइक सवार सुलेमान ने दोनों को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से दोनों घायल हो गए। गामा के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गामा ने दम तोड़ दिया।