फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Grand victory, everyone saw the brilliance of the boxer

Noida News: भव्य जीत, सबने देखा बॉक्सर का प्रताप

Wed, 13 Aug 2025 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Grand victory, everyone saw the brilliance of the boxer
जिले के मुक्केबाज भव्य प्रताप ने राष्ट्रीय सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

ओलंपियन मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने भी खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। जिले भव्य प्रताप ने राष्ट्रीय सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में बॉक्सर ने सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के बॉक्सर को पराजित किया। इसके साथ ही उनका चयन इंडिया बॉक्सिंग टीम के लिए हो गया है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बॉक्सर को पदक पहनाकर सम्मानित किया। ओलंपियन मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में देश भर से करीब सभी राज्यों से 800 बॉक्सर ने भाग लिया। मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम व जेपी ग्रीन्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही चौथी राष्ट्रीय बालक व बालिका सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बुधवार को फाइनल में मुकाबले खेले गए। गौतमबुद्ध नगर के बॉक्सर भव्य प्रताप ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 67-70 किग्रा भार वर्ग में विपक्षी बॉक्सर मीत को 4-1 अंक हराया।
विज्ञापन

बेटे ने फिर गर्व से सीना चौड़ा किया
ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित सादोपुर गांव में चल रही जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी व परिजनों में खुशी की लहर है। भव्य के पिता गुलाब पहलवान ने बताया कि बेटा ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर फिर गर्व से सीना चौड़ा किया है। भव्य ने 2024 में राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। वह कोच प्रमोद कुमार से रोजाना तीन से चार घंटे बॉक्सिंग की बारीकियां सीखते हैं। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसोया का कहना है कि बॉक्सर के पदक जीतने पर काफी खुशी हो रही है। इस प्रतियोगिता में भव्य जिले से बालक वर्ग में इकलौते खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इंडिया प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे 30 मुक्केबाज
यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीने वाले खिलाड़ियों का चयन इंडिया प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बॉक्सर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed