फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Grand Passing Out Parade for 566 Recruit Constables; New Constables Join the Police Service

ग्रेटर नोएडा: 566 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड, पुलिस सेवा में शामिल हुए नए सिपाही

Sun, 26 Apr 2026 02:46 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 26 Apr 2026 02:46 PM IST
सार

रिक्रूट आरक्षियों ने 21 जुलाई 2025 से आरटीसी, गौतमबुद्धनगर में प्रशिक्षण शुरू किया था। प्रशिक्षण निदेशालय के दिशा-निर्देशों के तहत इन्हें 20 अलग-अलग अनुभागों में विभाजित कर नौ माह तक सघन प्रशिक्षण दिया गया। 

विज्ञापन
Grand Passing Out Parade for 566 Recruit Constables; New Constables Join the Police Service
पुलिस सेवा में शामिल हुए नए सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में रविवार को 566 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड (दीक्षांत समारोह) का आयोजन हुआ। नौ माह का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद यह सभी नवप्रशिक्षित आरक्षी अब विधिवत पुलिस सेवा में शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करना होगा। आधुनिक पुलिसिंग में संवेदनशीलता, तत्परता और निष्पक्षता को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने तकनीक आधारित, पारदर्शी और उत्तरदायी पुलिसिंग को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया। सर्वांग सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रिक्रूट आरक्षी आकाश को सम्मान मिला। जबकि विभिन्न विषयों और प्रशिक्षण क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अन्य आरक्षियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण देने वाले आईटीआई, पीटीआई और अध्यापकों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


43 प्रशिक्षकों की टीम ने दिया है प्रशिक्षण
रिक्रूट आरक्षियों ने 21 जुलाई 2025 से आरटीसी, गौतमबुद्धनगर में प्रशिक्षण शुरू किया था। प्रशिक्षण निदेशालय के दिशा-निर्देशों के तहत इन्हें 20 अलग-अलग अनुभागों में विभाजित कर नौ माह तक सघन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान शारीरिक दक्षता, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, मानवाधिकार, सामुदायिक पुलिसिंग और व्यवहारिक कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष फोकस किया गया। प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आईटीआई और पीटीआई समेत कुल 43 प्रशिक्षकों की टीम तैनात की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और सतत निगरानी में सभी आरक्षियों को आधुनिक पुलिसिंग के अनुरूप दक्ष और सक्षम बनाया गया।


परेड का संचालन प्रथम परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी राजेश कुमार ने किया। समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का उद्बोधन भी वर्चुअल माध्यम से प्रसारित किया गया। जिसे सभी पुलिसकर्मियों और उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में लगभग 1500 पुलिस परिवारजन और दर्शक मौजूद रहे, जिससे आयोजन का उत्साह और भी बढ़ गया। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त लाइन/आरटीसी शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा जोन डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम, एसीपी मुख्यालय कल्पना गुप्ता, एसीपी लाइन राकेश प्रताप सिंह, एसीपी पवन कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed