{"_id":"6af9bbe69e9129476204bbd1","slug":"grand-nagar-kirtan-organized-in-greater-noida-to-mark-the-557th-prakash-parv-birth-anniversary-of-guru-nanak-dev-noida-news-c-23-1-lko1064-112140-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेटर नोएडा में गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेटर नोएडा में गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी क्रॉसिंग स्थित श्री गुरु सिंह सभा की ओर से सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर रविवार को एक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन सुबह 11 बजे पैरामाउंट सोसाइटी, पैरामाउंट क्रॉसिंग रिपब्लिक से शुरू हुआ और विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम लगभग छह बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन में सबसे आगे नगाड़ा वाहन चल रहा था, जिसके पीछे फूलों से सजे वाहन में पालकी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान थे। पांच प्यारे शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे, जबकि सेवादार सड़क की सफाई करते हुए आगे बढ़ रहे थे। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया।
नगर कीर्तन में ग्लोबल बाइकर्स ग्रुप और गतका दल के बच्चों, युवाओं व महिलाओं ने पारंपरिक युद्धकला के हैरतअंगेज करतब दिखाए। पाइप बैंड की धुन और कीर्तन जत्थों द्वारा प्रस्तुत गुरुबाणी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए छोले-कुलचे, चाय, समोसे और अन्य प्रसाद के स्टॉल लगाए गए थे। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर आतिशबाजी के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह, सचिव सरदार जसपाल सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बब्बर, पूर्व अध्यक्ष आरएस उप्पल सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।