फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Graduate pass youth used to steal bikes to spend on girlfriends

Noida: गर्लफेंड्स पर खर्च करने लिए बाइक चोरी करता था स्नातक पास युवक, पुलिस ने बरामद की 10 मोटरसाइकिल

Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
सार

मास्टरमाइंड रवि अब तक 50 से अधिक बाइकें चोरी कर चुका है। वहीं अजब सिंह चोरी की बाइकों के फर्जी कागजात तैयार कर बेचता था। आरोपी चोरी की बाइक को मैनपुरी के अलग-अलग क्षेत्र में महज पांच से सात हजार रुपये में बेच देते थे। 

विज्ञापन
Noida Graduate pass youth used to steal bikes to spend on girlfriends
चोरी की बाइक बरामद (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

नोएडा में गर्लफ्रेंड्स पर खर्च करने के लिए स्नातक पास युवक बाइक चोरी करता था। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने शुक्रवार को झट्टा गांव के पास आरोपी युवक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दस बाइकें बरामद की हैं। बाइकें दिल्ली व ग्रेटर नोएडा से चोरी की गई थीं। आरोपियों की पहचान मैनपुरी निवासी रवि कुमार व अजब सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मास्टरमाइंड रवि अब तक 50 से अधिक बाइकें चोरी कर चुका है। वहीं अजब सिंह चोरी की बाइकों के फर्जी कागजात तैयार कर बेचता था। आरोपी चोरी की बाइक को मैनपुरी के अलग-अलग क्षेत्र में महज पांच से सात हजार रुपये में बेच देते थे। बरामद दस बाइकों में से 6 दिल्ली व 4 ग्रेटर नोएडा से चोरी की गईं हैं। पिछले तीन साल से दोनों आरोपी बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस जांच में रवि के मोबाइल में उसके कई अलग-अलग युवतियों के साथ फोटो हैं। कुछ युवतियों के खाते में आनलाइन ट्रांजक्शन भी मिला है। जिन युवतियों के खाते में रकम भेजी है वह रवि की महिला मित्र है। इसके अलावा वह अपनी मरी हुई पत्नी के परिवार को भी पैसे भेजता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed