फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Govindaram murder case : 2 more arrested

गोविंद सोनी की हत्या करने वाले अन्य दो आरोपी भी गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Govindaram murder case : 2 more arrested
पुन्हाना। सेवा भारती व स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद राम सोनी की हत्या में बचे हुए दो अन्य आरोपियों को भी पुन्हाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। लेकिन अभी तक आरोपियों द्वारा लूटी गई नकदी और आभूषण का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुन्हाना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि 4 फरवरी को गांव पटपड़वास निवासी चार लोगों ने पुन्हाना में सर्राफा कारोबारी गोविंद राम सोनी की हत्या कर उनका आभूषण व नकदी से भरा बैग लूट लिया था। नूंह सीआईए पुलिस ने जिनमें से दो आरोपी अंसार व अकरम को 10 फरवरी को पल्ला पहाड़ में दूसरी किसी वारदात को अंजाम देते समय गिरफ्तार कर लिया था। घटना में बाकी बचे दो अन्य आरोपी मुनशरीफ उर्फ बोलर व निजामुद्दीन उर्फ नेहना निवासी पटपड़बास की गिरफ्तारी बाकी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुन्हाना सिटी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मुनशरीफ व निजामुद्दीन गोधौला नहर की पटरी पर छिपे हुए हैं। सिटी चौकी प्रभारी राकेश कुमार की अगुवाई में टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनो आरोपियों को अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। हत्या व लूट के मामले में चारों आरोपियों की तो गिरफ्तारी हो गई है लेकिन अभी तक लूटे गए सामान को बरामद नहीं किया गया है। जल्द ही सभी सामान और वारदात में प्रयोग किए गए मोबाइल को भी बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed