फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   government take decisions to control corona virus

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार ने लिए अहम निर्णय

Fri, 23 Apr 2021 10:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
government take decisions to control corona virus
नूंह। सरकार ने शुक्रवार शाम छह बजे से बाजार बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने दुकानदारों से अपील की है कि सरकार द्वारा बाजारों को बंद करने का जो समय तय किया गया है उसके बाद अपनी दुकानों को न खोलें। राज्य सरकार द्वारा आज लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इनकी दृढ़ता से पालना करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थलों व कार्यक्रमों में निर्धारित संख्या से अधिक भीड़ किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए संबंधित एसडीएम से पूर्वानुमति अवश्य लेनी होगी। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति बगैर मास्क पहने घरों से बाहर न निकले तथा सामाजिक दूरी भी बनाकर रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति घरों से बाहर न निकलें, सभी दुकानें बंद रखें। इसकी उलंघना करने पर सख्त कार्रवाई होगी। जिले में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए निगरानी टीमें गठित की हुई हैं। सभी टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जारी प्रत्येक नियम की पालना करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed