फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government should save seven crore traders by ending online trading

Noida News: ऑनलाइन ट्रेडिंग खत्म कर सात करोड़ व्यापारियों को बचाए सरकार

Sun, 18 Jun 2023 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Government should save seven crore traders by ending online trading
ऑनलाइन ट्रेडिंग खत्म कर सात करोड़ व्यापारियों को बचाए सरकार
विज्ञापन

-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रांतीय बैठक में लिए अहम फैसले

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-33 स्थित अग्रवाल भवन में रविवार को आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रांतीय बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग को खत्म कर सरकार देश के सात करोड़ खुदरा व्यापारियों को बचाने का काम करे। इसके विरोध में 27 जून को लखनऊ राजभवन और प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गई।


उन्होने कहा कि भारत सरकार को ऑनलाइन ट्रेडिंग खत्म करना ही होगा। इससे छोटे व्यापारी खत्म हो रहे हैं, जिसे हरहाल में बचाना आवश्यक है। सरकार को छोटे व्यापारियों को बचाने के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले कॉरपोरेट घरानों पर 10 प्रतिशत विकास टैक्स लगाना चाहिए। व्यापारी सिर्फ करदाता ही नहीं हैं, बल्कि रोजगार दाता भी हैं। अगर खुदरा व्यापार चलेगा तो देश चलेगा। सरकार को यह बात समझनी होगी। इसके विरोध में सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन भेजे गए हैं। पूरे प्रदेश में आंदोलन की मुहिम चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री सहित 29 कैबिनेट मंत्रियों एवं 47 राज्य मंत्रियों को व्यक्तिगत पत्र भेजे गए हैं। जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल, चेयरमैन रामावतार सिंह, वरिष्ठï महामंत्री दिनेश महावर, मनोज भाटी, विपिन अग्रवाल, संदीप चौहान, मूलचंद गुप्ता, सतनारायण गोयल, राधेश्याम गोयल, ओपी तोमर, रामाज्ञा, महेंद्र कटादिया, केशव पंडित, सुनील जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed