फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   government school will look like columbia university

Noida News: कोलंबिया यूनिवर्सिटी की तरह दिखाई देगा सरकारी स्कूल

Sat, 08 Apr 2023 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
government school will look like columbia university
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विनोद नगर में सरकारी स्कूल की नई इमारत की आधारशिला रखी
विज्ञापन


-------------------------------

93 कमरों में 71 कक्षाएं चलेंगी नई इमारत में
22 कमरे लैब, लाइब्रेरी, एक्टिविटी, प्रिंसिपल के लिए होंगे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय स्कूल की ऐसी इमारत बनाने जा रही है जो अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी की तरह दिखाई देगी। शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्कूल की नई इमारत की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इमारत कोलंबिया यूनिवर्सिटी जैसी होगी। पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी योजना बनाई थी।सिसोदिया की ओर से शुरू की गई शिक्षा क्रांति को हम मिशन मोड में यू हीं जारी रखेंगे। उन्होंने स्कूलों को शानदार बनाया तो उन्हें जेल में डाल दिया गया। उम्मीद है कि एक दिन सिसोदिया इस स्कूल का शुभारंभ करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमें बच्चों की शिक्षा पर जितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे करेंगे। इन्हीं बच्चों में से कोई भविष्य में देश का प्रधानमंत्री बनेगा। हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई अनपढ़ व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बने। इस स्कूल में 93 अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे, जिसके बाद स्कूल की क्षमता दोगुनी की जाएगी। 93 कमरों में से 71 में कक्षाएं चलेंगी और 22 कमरे लैब, लाइब्रेरी, एक्टिविटी, प्रिंसिपल ऑफिस और स्टाफ के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक कुलदीप कुमार व रोहित मेहरौलिया, स्थानीय पार्षद, शिक्षा सचिव, क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक और छात्रों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरवरी-24 में पूरा होगा निर्माण
स्कूल वर्ष 2024 फरवरी में बनकर तैयार हो जाएगा। स्कूल में लिफ्ट भी होगी। वर्तमान में स्कूल में 5 हजार छात्र-छात्राओं का दाखिला होता है और दो शिफ्टों में कक्षाएं चलती हैं। पहली शिफ्ट लड़कियों के लिए है, जिसमें करीब तीन हजार छात्राओं हैं, जबकि दूसरी शिफ्ट में दो हजार लड़के पढ़ते हैं। केजरीवाल ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई का स्तर इतना ऊंचा हो गया है कि अब यहां पर फ्रैंच, जर्मन, स्पेनिश और जापानी भाषाएं पढ़ाई जाती हैं। दिल्ली के कई बड़े-बड़े निजी स्कूलों में भी विदेशी भाषाएं नहीं पढ़ाई जाती हैं। अभी तक हम विदेशी भाषाएं ही पढ़ा रहे थे, अब विदेशों की तरह स्कूलों इमारत भी बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिशन सरकारी स्कूलों को खराब किया गया

केजरीवाल ने कहा कि 1947 में जब देश आजाद हुआ था तो सरकारी स्कूल ही होते थे। आजादी के बाद षड्यंत्र के तहत बड़ी तेजी के साथ सरकारी स्कूलों को खराब किया गया। 1990 के बाद से निजी स्कूल बढ़ते गए। कई निजी स्कूलों ने लूट मचा रखी है। ऐसा माहौल हो गया कि गरीबों के बच्चे सरकारी स्कूल में जाएंगे।

सिसोदिया ने दिल्ली में शिक्षा क्रांति लाकर दिखाई

केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के अंदर शिक्षा क्रांति लाकर दिखाई, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उन्हें जेल में डाल दिया गया। यदि आम आदमी पार्टी वाले भी पैसे खाने शुरू कर देते तो उन्हें जेल में नहीं डाला जाता। सिसोदिया पर झूठा केस लगाया गया है, लेकिन अंत में सच्चाई की ही जीत होती है। एमसीडी के स्कूल तोड़े जाने पर भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ हम लोग जगह-जगह नए स्कूल बना रहे हैं और वो लोग स्कूलों को तोड़कर भाजपा का दफ्तर बना रहे हैं।


नहीं चाहते भविष्य में कोई अनपढ़ व्यक्ति देश का पीएम बने

केजरीवाल ने कहा कि हम बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे। हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई अनपढ़ व्यक्ति देश का पीएम बने। अगर कुछ बच्चे पढ़ाई में कमजोर रह गए तो हम अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर उन्हें पढ़ाएंगे। इन्ही बच्चों में से कोई भविष्य में देश का पीएम बनेगा।

विश्वस्तरीय शिक्षा देने के लिए शानदार स्कूल का निर्माण : आतिशी

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि नई इमारत की ड्राइंग देखने पर लगा कि मानो यह यह अमेरिका के किसी टॉप यूनिवर्सिटी की इमारत हो। बच्चे सर्वश्रेष्ठ शिक्षा के हकदार हैं और उन्हें विश्वस्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए हम इस शानदार स्कूल का निर्माण करा रहे हैं। इस स्कूल को लोग टेंट वाला स्कूल कहते थे, लेकिन नई इमारत बनने के बाद इसे अमेरिकी यूनिवर्सिटी जैसी बिल्डिंग वाले स्कूल के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed