फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government school children will speak fluent English

Noida News: सरकारी स्कूल के बच्चे बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

Fri, 19 May 2023 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
Government school children will speak fluent English
-दिल्ली सरकार ने बच्चों के लिए स्पोकन इंग्लिश कोर्स शुरु किया
विज्ञापन


-दो चरणों के लिए कक्षाएं शुरूख, तीसरा चरण 22 मई से शुरू होगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्कूलों में 16 वर्ष तक की आयु के छात्र फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे। शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय के सहयोग से स्पोकन इंग्लिश कोर्स शुरू किया है। तीन चरणों के तहत चलने वाले इस कोर्स के दो चरण शुरू हो चुके हैं, इनका समापन 23 जून तक होगा। जबकि तीसरा चरण 22 मई से शुरू होने जा रहा है और इसकी कक्षाएं 30 जून को खत्म होंगी।

इस कोर्स के लिए मैकमिलन और एकेडमी फॉर कंप्यूटर ट्रेनिंग प्राइवेट लिमिटेड, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड असेसमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भी सहयोग कर रहे हैं। शिक्षा निदेशालय ने स्पोकन इंग्लिश के संबंध में एक परिपत्र जारी किया है। इसमें स्कूल प्रमुखों को दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। कोर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे कि युवाओं में अंग्रेजी बोलने की झिझक समाप्त हो और उनका आत्मविश्वास बढ़े।
विज्ञापन

कोर्स में अंग्रेजी भाषा कौशल, बोलने, लिखने व सुनने, पढ़ने के कौशल में सुधार किया जाएगा। इसमें प्रतिदिन सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक तीन घंटे की कक्षाएं चलेंगी। अंग्रेजी बोलने में सुधार के लिए कोर्स सामग्री व असाइनमेंट दिए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय का मानना है कि भविष्य में रोजगार के लिए प्रभावी संचार कौशल जरूरी है। ऐसे में यह कोर्स छात्रों को संचार कौशल में सक्षम बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed