{"_id":"67ed89ec8319b741f005f4f4","slug":"government-purchase-of-9235-quintals-of-wheat-on-the-first-day-noida-news-c-25-1-mwt1002-102248-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पहले दिन 9235 क्विंटल गेहूं की हुई सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पहले दिन 9235 क्विंटल गेहूं की हुई सरकारी खरीद
विज्ञापन
विज्ञापन
-एजेंसियों द्वारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों का ही गेहूं लिया जा रहा
-अधिकारियों ने किसानों से की गेहूं को साफ व सुखाकर मंडी में लाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहर की अनाज मंडी में गेहूं की आवक होने के साथ ही पहले दिन बुधवार को सरकारी खरीद शुरू कर दी गई। खरीद एजेंसी वेयरहाउस ने पहले दिन 9235 क्विंटल की खरीद की गई। खरीद में एजेंसियों द्वारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों का ही गेहूं लिया जा रहा है।
मार्केट कमेटी के सचिव बलवान सिंह ने बताया कि मंडी में वेयरहाउस एजेंसी को गेहूं की सरकारी खरीद की जिम्मेदारी दी गई हैं। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों को मंडी के गेट पर गेट पास काटकर ही अंदर आने दिया जा रहा है। इसके साथ ही साफ-सुथरा व सूखा गेहूं ही खरीदा जा रहा है। क्षेत्र से लगते हुए किसानों के गेहूं की ही खरीद की जा रही है। मंडी में शौचालय व लाइट से लेकर प्याऊ लगाई हुई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना होने दी जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
किसान गेहूं को सुखाने के साथ ही साफ करने के बाद ही मंडी में लाए, ताकि उसे फसल को बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन करने वाला किसान अपना आधार कार्ड भी मंडी में साथ लेकर आए।
बलवान, सचिव मार्केट कमेटी नूंह।
-- -- -- --
तावडू में 350 क्विंटल गेहूं प्राइवेट स्तर पर खरीदा गया नूंह में 5000 क्विंटल गेहूं की वेयरहाउस में खरीद की गई जबकि फिरोजपुर झिरका में अभी खरीद शुरु नहीं हुई।