फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government gave adverse entry to 15 more personnel of Greno Authority

शासन ने ग्रेनो प्राधिकरण के 15 और कर्मियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 23 Dec 2020 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Government gave adverse entry to 15 more personnel of Greno Authority
शासन ने ग्रेनो प्राधिकरण के 15 और कर्मियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में औद्योगिक जमीन का लैंडयूज बदलकर बिल्डरों को आवंटित करने के मामले में प्राधिकरण के 15 अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है। शासन से इन अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। अब तीन साल तक इनकी पदोन्नति नहीं हो सकेगी। इससे पहले भी दो अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी।
दरअसल, बसपा शासनकाल में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किसानों से जमीन अर्जेंसी क्लाज लगाकर अधिगृहीत की गई। इस पर उद्योग लगाने की योजना थी। बाद में उसका लैंडयूज बदलकर बिल्डरों को आवंटित कर दी गई। करीब 374 हेक्टेयर जमीन का लैंडयूज बदला गया था। बिल्डरों को जमीन आवंटित करने पर किसान हाईकोर्ट चले गए। नवंबर 2011 में हाईकोर्ट ने इसके दोषी अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस बीच सपा की सरकार बनी और उस समय के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य संजय अग्रवाल ने इसकी जांच की। इस गड़बड़ी में कुल 26 अधिकारियों के नाम सामने आए। उन्होंने कार्रवाई की सिफारिश करते हुए रिपोर्ट शासन को सौंप दी। सपा शासनकाल में जिन जमीनों का लैंडयूज बदला गया था उसे शामिल करते हुए ग्रेटर नोएडा के मास्टर प्लान 2021 को मंजूरी दे दी गई। इससे यह मामला कमजोर पड़ गया और कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद भाजपा की सरकार बनने पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मामला सदन में उठाया, जिस पर सभी 26 अधिकारियों को चार्जशीट दी गई, लेकिन जवाब आने पर सात बरी हो गए। उनकी कमी नहीं मिली।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक , 19 अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई, जिसमें से दो अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि पहले ही दे दी गई थी। 15 अधिकारियों व कर्मचारियों को अब प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। दो अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की नौकरी छोड़ चुके हैं। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने 15 कर्मियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि का पत्र शासन से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed