Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Govardhan Puja will be celebrated with devotion today as well.

Noida News: आज भी श्रद्धा से मनेगी गोवर्धन पूजा

Mon, 09 Nov 2026 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja will be celebrated with devotion today as well.
सुबह 6:40 से 8:50 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त, दोपहर बाद शुरू होगी द्वितीया तिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर में मंगलवार को भी श्रद्धा और भक्ति के साथ गोवर्धन पूजा की जाएगी। श्रद्धालु घरों और मंदिरों में गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक आकृति बनाएंगे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अन्नकूट का भोग लगाएंगे। हालांकि, सोमवार को भी कई लोगों ने गोवर्धन पूजा की। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगलवार, 10 नवंबर को सुबह प्रतिपदा तिथि रहेगी। इसलिए इस दिन गोवर्धन पूजा करना शुभ रहेगा। प्रतिपदा तिथि दोपहर दो बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। वैष्णो देवी मंदिर के पुजारी रवि मिश्रा के अनुसार, उदयातिथि के आधार पर 10 नवंबर को पूजा करना उचित है। सुबह पूजा का शुभ मुहूर्त 6:40 से 8:50 बजे तक रहेगा। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 5:31 से 5:57 बजे तक है। प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे शुरू हुई थी। इसका समापन 10 नवंबर को दोपहर दो बजे होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed