फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur News: Police took special initiative for the safety of traders and traffic improvement.

Noida News: व्यापारियों की सुरक्षा और यातायात सुधार पर पुलिस ने लिया विशेष पहल

Thu, 25 Sep 2025 03:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Police took special initiative for the safety of traders and traffic improvement.
गोरखपुर। एसएसपी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में व्यापारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपनी सुरक्षा और व्यवसाय संबंधी समस्याओं को रखा। पुलिस ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा संबंधी सभी जिम्मेदारियां जनपद पुलिस की हैं। किसी भी उत्पीड़न या अराजक गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान व्यापारियों ने यातायात संचालन से जुड़े मुद्दे भी उठाए। मौके पर उपस्थित यातायात अधिकारियों ने इन शिकायतों का तुरंत निराकरण किया। साथ ही पुलिस ने व्यापारियों को आगामी त्योहारों दशहरा, दीपावली, भाई दूज, छठ के मद्देनजर अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और ट्रैफिक डायवर्जन के समय पुलिस का सहयोग लेने की सलाह दी। बैठक में सीओ गीडा/यातायात द्वितीय अरुण कुमार, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया, पूर्वांचल युवा उद्योग मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश नारायण पांडेय, रमेश चंद्र गुप्ता, पूर्वांचल व्यापार एसोसिएशन के जिला महामंत्री अब्दुल मेराज खान, जितेन्द्र शुक्ल, राजीव पांडेय, अभिषेक शाही, नितिन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed