फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur News: Online tickets for private buses are one and a half times more expensive than manual tickets.

Noida News: मैनुअल टिकट से डेढ़ गुना महंगा है प्राइवेट बसों का ऑनलाइन टिकट

Sat, 18 Oct 2025 02:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Online tickets for private buses are one and a half times more expensive than manual tickets.
दिल्ली से चलने वाली प्राइवेट बसों के किराए में भी खेल
विज्ञापन

1200 रुपये सीटिंग, 1900 रुपये में मिल रही स्लीपर सीट

ऑनलाइन 2400 रुपये सीटिंग, 2900 से 3900 रुपये में दे रहे स्लीपर सीट
गोरखपुर। त्योहार में घर लौटने वाले सामान की खरीदारी ही नहीं यात्रा में भी ठगी के शिकार हो रहे हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर प्राइवेट बसों का जो टिकट वे 2900 से 3900 रुपये में खरीद रहे हैं, वही टिकट मौके पर 1200 से 1900 के बीच मिल जा रहा है। यात्रा पूरी करने के बाद टिकट का खेल देखकर वे हतप्रभ रह जा रहे हैं।
त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ी संख्या का फायदा उठाते हुए ई-कॉमर्स कंपनियों ने टिकटों के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली से गोरखपुर आए अक्षय मिश्र ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म पर स्लीपर एक टिकट उन्हें बुधवार को 1900 रुपये में ऑफर किया गया था। बृहस्पतिवार को चेक किया तो टिकट का दाम 3900 रुपये दिख रहा था। वहीं आनंद विहार गया तो वहां से चल रही बस में 1600 में टिकट मिल गया। वहीं उनके सहयात्री ने पोर्टल पर यही टिकट 3900 रुपये में ही बुक कराया था।
विज्ञापन


बता दें कि त्योहार नजदीक आने पर जब ट्रेनों का टिकट मिलना बंद हो जाता है, तब प्राइवेट बस संचालक मनमाना रेट वसूलने लगते हैं। दिल्ली से गोरखपुर आने वाली बसों का किराया 1200 से दो हजार रुपये के बीच है। वहीं ई कॉमर्स साइटों पर इन्हीं टिकटों के लिए 2400 से 3000 रुपये तक लिए जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि प्राइवेट बसों का टिकट बुक करने के लिए जो ई-कॉमर्स साइट्स हैं, वह फ्लाइट की टिकट बुक करने वाली प्रणाली का प्रयोग करती हैं। जिस प्रकार से फ्लाइट में सीट कम होने व भीड़ बढ़ने पर उसका किराया बढ़ जाता है इसी प्रकार बसों के टिकट का रेट बढ़ जाता है। त्योहारों पर लोग बड़ी संख्या में ई-कॉमर्स साइट्स पर टिकट खोजते हैं। यही कारण है कि इन ई-कॉमर्स साइटों पर बसों का किराया बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed