{"_id":"68d44c04b8b4c951a30ed372","slug":"gorakhpur-news-integrated-lab-started-in-the-district-hospital-117-types-of-tests-will-be-done-na-news-c-7-hsr1010-1081757-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला अस्पताल में शुरू हुई इंटीग्रेटेड लैब, 117 प्रकार की जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला अस्पताल में शुरू हुई इंटीग्रेटेड लैब, 117 प्रकार की जांच होगी
विज्ञापन
लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया लैब का उदघाटन
गोरखपुर। जिला अस्पताल में नवनिर्मित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री (आइपीएचएल) की शुरुआत बुधवार को हुई। उद्घाटन लखनऊ से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने किया। इस अत्याधुनिक लैब में कुल 117 प्रकार की जांच उपलब्ध होगी। इसमें माइक्रोबायोलॉजी और हार्मोन संबंधी जांच भी शामिल हैं। खास बात यह है कि अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) से भी रोगियों के नमूने लेकर इसी लैब में जांच कराई जाएगी।
लैब के शुभारंभ के साथ ही बुधवार को बसंतपुर पीएचसी से आठ मरीजों के लिवर, किडनी और थायरॉइड संबंधी नमूने लिए गए। इन्हें कोल्ड बाक्स के माध्यम से जिला अस्पताल की लैब में भेजा गया। यहां जांच पूरी होने के बाद मरीजों की रिपोर्ट सीधे उनके मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि अब उन्हें निजी लैब्स पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि उद्घाटन के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। 30 सितंबर तक शहर के 10 स्वास्थ्य केंद्रों से नमूने लेकर जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए हर केंद्र पर लैब टेक्नीशियन तैनात होंगे, जो नमूने एकत्र कर कोल्ड बाक्स के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाएंगे। धीरे-धीरे यह सुविधा सभी स्वास्थ्य केंद्रों तक बढ़ाई जाएगी। इससे मरीजों को न सिर्फ सटीक जांच की सुविधा मिलेगी, बल्कि समय और धन दोनों की बचत होगी। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है।