{"_id":"68f2acef78d1d1af710729ca","slug":"gorakhpur-news-chief-minister-janta-seva-buses-will-run-in-rural-areas-fares-will-be-low-na-news-c-7-hsr1010-1106392-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गांवों के क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें चलेंगी, किराया होगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गांवों के क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें चलेंगी, किराया होगा कम
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से चलाई जाएंगी बसें
गोरखपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में अब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से मुख्यमंत्री जनता सेवा (कम किराया) बसों का चलाया जाएगा। इसको लेकर मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, आठ लाख किलोमीटर पूर्ण कर चुकी बसों को इस योजना के अंतर्गत 20 फीसदी कम किराए पर चलाया जाएगा।
परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, बसें ग्रामीण अंचलों से प्रारंभ होकर संबंधित जिला या डिपो मुख्यालय तक चलेंगी। बसों का संचालन अधिकतम 100 किलोमीटर दूरी तक सिंगल क्रू द्वारा किया जाएगा। अंतिम फेरे में वाहनों का ठहराव ग्रामीण क्षेत्रों में अनिवार्य रहेगा। इन बसों का कलर कोड “मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा” के अनुरूप होगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि ड्राइवर और परिचालकों को लक्ष्य से अधिक आय प्राप्त करने पर प्रतिदिन की आय का 25 फीसदी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही, 22 दिन की ड्यूटी पर 4000 किमी तय करने पर 3000, 24 दिन में 5000 किमी पर 5000 रुपये मासिक प्रोत्साहन मिलेगा। रात में ड्यूटी करने पर रुपए 61 नाइट भत्ता भी देय होगा।