{"_id":"68cb0be9c2462f700c081a8d","slug":"gorakhpur-news-after-the-murder-of-a-deaf-and-dumb-girl-her-body-was-thrown-in-the-bushes-na-news-c-7-gkp1038-1073891-2025-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर में मूकबधिर युवती सुबह हुई 'लापता'. शाम को झाड़ियों में मिला शव- हत्या कर फेंकी गई थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर में मूकबधिर युवती सुबह हुई 'लापता'. शाम को झाड़ियों में मिला शव- हत्या कर फेंकी गई थी लाश
Thu, 18 Sep 2025 12:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:58 AM IST
सार
नगर निगम के ठेकेदार रमेश यादव परिवार के साथ विष्णुपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी बेटी निशा सोमवार रात करीब नौ बजे अचानक लापता हो गई। घरवालों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। अगले दिन दोपहर कॉलोनी के ही एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच उसका शव मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एम्स थाना क्षेत्र की विष्णुपुरम कॉलोनी में मंगलवार को मिली युवती की लाश हत्या के बाद फेंकी गई थी। बुधवार को एम्स में हुए पोस्टमार्टम से साफ हो गया कि मूकबधिर निशा (20) की हत्या गला और मुंह दबाकर की गई थी। पुलिस ने मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
नगर निगम के ठेकेदार रमेश यादव परिवार के साथ विष्णुपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी बेटी निशा सोमवार रात करीब नौ बजे अचानक लापता हो गई। घरवालों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। अगले दिन दोपहर कॉलोनी के ही एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच उसका शव मिला।
स्थानीय लोगों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव की पहचान कराई। युवती के चेहरे पर चोट और सूजन के निशान थे। बुधवार को दो डॉक्टरों की पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इधर, पिता रमेश यादव की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। शुरुआती छानबीन में पुलिस परिवार और आसपास के करीबी लोगों को शक के घेरे में लेकर पूछताछ कर रही है।