{"_id":"6ac8e1a614f1584af90f70ca","slug":"golfer-shubhankar-strengthens-his-title-bid-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108603-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गोल्फर शुभांकर ने मजबूत की खिताब की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गोल्फर शुभांकर ने मजबूत की खिताब की दावेदारी
विज्ञापन
कपिल देव इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे राउंड में सात अंडर 65 का स्कोर बनाया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जेपी ग्रीन्स गोल्फ एंड स्पा रिजॉर्ट में चल रही कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप में भारतीय गोल्फर शुभांकर शर्मा ने खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। दूसरे राउंड में सात अंडर पार 65 का बेहतरीन स्कोर बनाने वाले शुभांकर ने चार शॉट की बढ़त हासिल कर ली। दो राउंड के बाद उनका कुल स्कोर 11 अंडर पार 133 है।
शुभांकर ने दूसरे राउंड की शुरुआत पहले दिन के अग्रणी शौर्य भट्टाचार्य से दो शॉट पीछे रहते हुए की थी। हालांकि, शानदार शॉट्स और सटीक खेल के दम पर उन्होंने बढ़त अपने नाम कर ली। उनके दूसरे राउंड में एक ईगल, सात बर्डी और दो बोगी शामिल रहीं। रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में शीर्ष पर चल रहे सप्तक तलवार तीन ओवर 147 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 31वें स्थान पर हैं। गुरुवार को हुए प्रो-एम मुकाबले में पेशेवर शुभांकर शर्मा और एमेच्योर राजीव गुप्ता की टीम ने 48 स्टेबलफोर्ड अंकों के साथ जीत दर्ज की।
ब्रशवरपाल दूसरे, शौर्य तीसरे स्थान पर
चंडीगढ़ के ब्रशवरपाल सिंह ने भी दूसरे राउंड में सात अंडर 65 का स्कोर बनाकर दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में जगह बनाई। उन्होंने आठ बर्डी और एक बोगी लगाई। पहले राउंड में संयुक्त 11वें स्थान पर रहे ब्रशवरपाल कुल सात अंडर 137 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए। वह शीर्ष पर चल रहे शुभांकर से चार शॉट पीछे हैं। पहले राउंड में बढ़त बनाने वाले दिल्ली के शौर्य भट्टाचार्य दूसरे दिन अपनी लय बरकरार नहीं रख सके। उन्होंने तीन बर्डी और तीन बोगी के साथ इवन-पार 72 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर छह अंडर 138 है और वह तीसरे स्थान पर हैं। इस सत्र में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर चार खिताब जीत चुके बेंगलुरु के खलिन जोशी ने भी शानदार वापसी की। उन्होंने दूसरे राउंड में पांच बर्डी, एक ईगल और दो बोगी की मदद से पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया। कुल पांच अंडर 139 के साथ वह चौथे स्थान पर पहुंच गए।