{"_id":"68f1208ac7772bfa0606f455","slug":"going-home-has-become-easier-roadways-buses-will-make-additional-trips-noida-news-c-1-gnd1002-3527652-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर जाना हुआ आसान, अतिरिक्त फेरे लगाएंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर जाना हुआ आसान, अतिरिक्त फेरे लगाएंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन
फोटो
परिवहन निगम ने दीपावली और छठ के लिए की तैयारी, 18 से 30 अक्तूबर तक मिलेगी सुविधा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दीपावली और छठ पर लोगों का घर पहुंचना आसान हो जाएगा। 18 अक्तूबर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से 305 बसें अतिरिक्त फेरें लगाएंगी। यह सुविधा 30 अक्तूबर तक 12 दिन के लिए रहेगी। खासकर शुक्रवार और शनिवार को अधिक भीड़ होने से जरूरत के अनुसार फेरे बढ़ाए जा सकते हैं।
यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। भीड़ होने पर देर रात तक बसों को चलाने की योजना है। यूपी रोडवेज के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को सबसे अधिक भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में डिपो की 305 बसें एक हजार से अधिक अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। त्योहारों पर हर रूट पर यात्रियों की भीड़ होती है। ऐसे में प्रत्येक रूट पर दूरी के मुताबिक बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, बंदायू, मेरठ, बिजनौर और अन्य शहरों की बसें शामिल हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि आपातकालीन स्थिति को छोड़कर चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त रहेगी।
आमतौर पर पांच दिनों तक कार्यशाला के लिए रुकती थी बसें
अधिकारियों ने कहा कि बसें रूट से लौटने के बाद डिपो में रुकती थीं और कार्यशाला में जांच के बाद अगले दिन जांच के लिए निकलती थीं, लेकिन त्योहारों में इसमें बदलाव किया गया है। बसें रूट से लौटने के बाद कार्यशाला में जांच पूरी होते ही तुरंत गंतव्य को निकल जाएंगी। बसें निर्धारित समय सारणी के अनुसार गंतव्य को नहीं निकलेंगी। आगरा, मथुरा आदि शहरों के लिए बसें अधिक फेरे लगाएंगी।