{"_id":"63163a0d2a1d9b33aa54ea60","slug":"goa-police-reached-sonali-phogat-s-noida-flat-searched-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat: सोनाली फोगाट के नोएडा वाले फ्लैट पर पहुंची गोवा पुलिस, खंगाले दस्तावेज, खुलेंगी कई परतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonali Phogat: सोनाली फोगाट के नोएडा वाले फ्लैट पर पहुंची गोवा पुलिस, खंगाले दस्तावेज, खुलेंगी कई परतें
Tue, 06 Sep 2022 01:54 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नोएडा/ गोवा
एएनआई, नोएडा/ गोवा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:54 PM IST
सार
सोनाली हत्याकांड में जांच के लिए गोवा पुलिस के दो सदस्यीय टीम हिसार पहुंची थी। चार दिन हिसार में जांच करने के बाद बीते रविवार सुबह टीम सोनाली के पीए आरोपी सुधीर सागवान के रोहतक वाले घर पहुंची और वहां पर करीब एक डेढ़ घंटा जांच करने के बाद गुरुग्राम रवाना हुई और वहां जांच करने के बाद नोएडा पहुंची है।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट हत्याकांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस ने सोमवार को उनके नोएडा स्थित फ्लैट पर जांच की। गोवा पुलिस ने इस दौरान दस्तावेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके बाद अब इस केस में नई परतें खुलने की उम्मीद जागी है। गोवा पुलिस के साथ इस दौरान नोएडा पुलिस की टीम भी थी। नोएडा के सेक्टर 52 में सोनाली फोगाट का फ्लैट है।
विज्ञापन
सोनाली हत्याकांड में जांच के लिए गोवा पुलिस के दो सदस्यीय टीम हिसार पहुंची थी। चार दिन हिसार में जांच करने के बाद बीते रविवार सुबह टीम सोनाली के पीए आरोपी सुधीर सागवान के रोहतक वाले घर पहुंची और वहां पर करीब एक डेढ़ घंटा जांच करने के बाद गुरुग्राम रवाना हुई और वहां जांच करने के बाद नोएडा पहुंची है। यहां सुधीर सागवान ने किराये पर फ्लैट लिया हुआ था। फ्लैट की जांच के दौरान टीम के साथ सोनाली का भाई रिंकू पवार, जीजा अमन पूनिया और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
पिछली 23 अगस्त को सोनाली की मौत की सूचना मिली थी। 26 अगस्त को गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की हत्या के आरोप में उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को गिरफ्तार किया। इसके बाद गोवा पुलिस की एक टीम 31 अगस्त को हिसार पहुंची थी।
विज्ञापन
दो दिन पुलिस हिरासत में सुधीर और सुखविंदर
उधर, गोवा की मापुसा कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को दो दिन के लिए अतिरिक्त पुलिस हिरासत में सौंप दिया। उनसे गोवा पुलिस नए सिरे से पूछताछ करेगी।
Sonali Phogat death case | Mapusa, Goa: Accused Sudhir Sangwan & Sukhwinder Singh sent to additional two days police custody by a court in Mapusa https://t.co/lPyFgRl5mL pic.twitter.com/9WIpvXDQXC
— ANI (@ANI) September 6, 2022