फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Glory Cricket Club's thrilling two-wicket win

Noida News: ग्लोरी क्रिकेट क्लब की दो विकेट से रोमांचक जीत

Sun, 23 Nov 2025 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Glory Cricket Club's thrilling two-wicket win
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-73 स्थित ग्लोरी क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में ग्लोरी क्रिकेट क्लब ने पंजियार्स क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की। ग्लोरी के कोच सूर्यांश यादव और पंजियार्स क्रिकेट अकादमी के कोच पंकज की मौजूदगी में मैच काफी प्रतिस्पर्धात्मक और उत्साहपूर्ण रहा।
विज्ञापन




पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजियार्स क्रिकेट अकादमी की टीम 34.1 ओवर में 191 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लोरी क्रिकेट क्लब की शुरुआत धीमी रही, लेकिन मध्य क्रम में अर्णा गोस्वामी (46 रन) और सत्य ब्रत साहू (47 रन) ने जिम्मेदारी भरी पारियां खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। अंत में ग्लोरी क्रिकेट क्लब ने 36.1 ओवर में 195/8 रन बनाते हुए मैच 2 विकेट से अपने नाम कर लिया। ग्लोरी के देव यादव ने छह ओवर में 32 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed