फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Global Investors Summit 2023 New Noida will become the center of investment developed on the lines of Indore-A

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023: निवेश का केंद्र बनेगा न्यू नोएडा, इंदौर-औरंगाबाद टाउनशिप की तर्ज होगा विकसित

Tue, 20 Sep 2022 06:11 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 06:11 AM IST
सार

बैठक में फिक्की यूपी स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि अगले साल 2023 में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन होने वाला है। इस आयोजन में सबसे ज्यादा निवेश का केंद्र दादरी-नोएडा-गाजियाबाद क्षेत्र यानी न्यू नोएडा बनेगा। 

विज्ञापन
Global Investors Summit 2023 New Noida will become the center of investment developed on the lines of Indore-A
बैठक में निवेशकों से लिए गए सुझाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (डीएनजीआईआर) यानी न्यू नोएडा को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसे नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनआईसीडीसी) के इंदौर और औरंगाबाद टाउनशिप की तरह बसाया जाएगा। यहां सभी संसाधन तैयार किए जाएंगे। हालांकि सबसे अधिक 41 प्रतिशत क्षेत्र उद्योगों के लिए आरक्षित किया गया है। दिल्ली के फिक्की ऑडिटोरियम में आयोजित नोएडा स्टेक होल्डर्स मीट में स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट (एसपीए) और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने न्यू नोएडा के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


बैठक में फिक्की यूपी स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि अगले साल 2023 में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन होने वाला है। इस आयोजन में सबसे ज्यादा निवेश का केंद्र दादरी-नोएडा-गाजियाबाद क्षेत्र यानी न्यू नोएडा बनेगा। उन्होंने कहा कि न्यू नोएडा को और अपग्रेड करने के लिए नोएडा प्राधिकरण कोशिश कर रहा है। यह बैठक उसी कोशिश का नतीजा है। 
विज्ञापन


बैठक में नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, एसीआईओ प्रवीण कुमार मिश्र, ओएसडी कुमार संजय, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी, ओएसडी प्रसून द्विवेदी, जीएम प्लानिंग इश्तियाक अहमद, लीनू सहगल, डीएलएफ, नोएडा अपैरल क्लस्टर समेत 100 निवेशक शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ा होगा न्यू नोएडा
बैठक में बताया गया कि न्यू नोएडा का क्षेत्र रेल, ट्रांसपोर्ट, सड़क के अलावा जेवर एयरपोर्ट से जुड़ा होगा। यहां से गुजरने वाले प्रमुख हाइवे में ईस्टर्न पेरिफेरल, नेशनल हाइवे 91 जीटी रोड, कानपुर एक्सप्रेसवे के अलावा रेल नेटवर्क के नॉर्दन रेलवे, ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर आदि शामिल होंगे जो कि औद्योगिक विस्तार में सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। यहां मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब और ट्रांजिट हब भी विकसित होगा। 
 

स्टार्टअप हब बनाने की मांग
बैठक में निवेशकों ने न्यू नोएडा में स्टार्टअप हब बनाने की मांग की। उन्होंने इसे भी योजना में शामिल करने को कहा। इसके अलावा फ्री होल्ड का भी मुद्दा उठा। उन्होंने योजना में ड्रेनेज के अलावा नवीकरणीय ऊर्जा को भी शामिल करने की मांग की। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर भी काम करने की सलाह दी गई। 

औद्योगिक परिसर में होंगे कर्मचारियों के घर
इस योजना की शुरूआत के दौरान औद्योगिक सेक्टरों में हाउसिंग गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। यानी यहां सैंकड़ों की संख्या में कर्मचारियों के लिए घरों का निर्माण किया जाएगा जो योजना को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। 

नोएडा की स्कीम पर भी चर्चा
नोएडा प्राधिकरण की ओर से औद्योगिक, वाणिज्यिक और ग्रुप हाउसिंग विभाग के पदाधिकारियों को भी बैठक में ले जाया गया। इन पदाधिकारियों ने हाल ही में नोएडा प्राधिकरण की ओर से निकाली गई प्लॉट की स्कीम की जानकारी निवेशकों को दी। इसके अलावा उन्हें संसाधनों की जानकारी भी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed