{"_id":"6752d851e29540b79605de40","slug":"global-film-festival-noida-inaugurated-today-2024-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Noida: ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा का हुआ शुभारंभ, कई देशों के एंबेसडर भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा का हुआ शुभारंभ, कई देशों के एंबेसडर भी पहुंचे
Fri, 06 Dec 2024 04:26 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 06 Dec 2024 04:26 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। जो पांच दिसंबर से सात दिसंबर तक चलेगा। फेस्टिवल का समापन राज कपूर के गानों से होगा।
विज्ञापन
नोएडा फिल्म फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियो में 17वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2024 की शानदार शुरुआत की गई। कार्यक्रम के पहले दिन सिनेमा, कला और संस्कृति से जुड़े कई सम्मानित व्यक्ति और कई देशों के एंबेसडर यहां मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वियतनाम की फ़िल्म ए फ्रैजाइल फ्लावर की स्क्रीनिंग से हुआ, जिसे मई थू ह्युएन ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
इस मौके चांसलर ए ए एफटी यू्निवर्सिटी ऑफ़ मीडिया एंड आर्ट्स डॉ. संदीप मारवाह और हिज़ एक्सीलेंसी इवागोरस वियोनराइड्स (साइप्रस हाई कमिश्नर) , सुरेंद्र पाल सिंह (फिल्म अभिनेता), फ़िरदौसाल हस्सान, (रेनोनेड प्रोडूसर), अनंग देसाई (फिल्म अभिनेता) समेत कई अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान सौमेन दत्ता की पेंटिंग प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
साइप्रस की फिल्म फाइव शिलिंग नायलॉन, फिलिस्तीन की फिल्म ओमर थिएटर में फिल्म स्क्रीनिंग की गई साथ ही, स्टिल फोटोग्राफी प्रदर्शनी का उद्घाटन भी हुआ। इसी के साथ एक सेमिनार का आयोजन भी किया गया जिसका विषय. क्या महिलाओं की उपलब्धियों पर बायोपिक बनाई जानी चाहिए?वपर और इस अवसर पर प्रमुख अतिथि डॉ. अली अचौई (अल्जीरिया के राजदूत) डॉ. फारिदोद्दीन फारिदसर (ईरान के सांस्कृतिक काउंसलर) और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हुऐ।
विज्ञापन
रूस की फिल्म रशियन मैरिज क्वेस्ट, ईरान की फिल्म: “हुक” स्क्रीनिंग थिएटर में फिल्म स्क्रीनिंग कि गयी। प्रमुख अतिथि: संदीप मारवाह ,अवितल बराक (इज़राइल की सांस्कृतिक काउंसलर) डीपीआर कोरिया के राजदूत अरुण बक्शी (प्रसिद्ध अभिनेता एवं गायक मौजूद रहे।
इज़राइल की फिल्म प्रिंसेस शॉ” स्क्रीनिंग थिएटर में फिल्म स्क्रीनिंग डीपीआर कोरिया की फिल्म: "पैलेस हेल्प्स चिल्ड्रेन टू हैव ड्रीम्स" पहले दिन का समापन राज कपूर की याद में उनके प्रसिद्ध गानों पर बच्चों द्वारा प्रस्तुति देकर किया गया।