{"_id":"66227df23d356e839f0c34de","slug":"give-food-to-kejriwal-under-the-supervision-of-dietician-bidhuri-noida-news-c-340-1-del1011-45968-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायटिशियन की निगरानी में दें केजरीवाल को खाना : बिधूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायटिशियन की निगरानी में दें केजरीवाल को खाना : बिधूड़ी
विज्ञापन
सीएम की बीमारी से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे आप नेता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शुक्रवार को सुझाव दिया है कि तिहाड़ में केजरीवाल को डाइट एक्सपर्ट की सलाह से ही खाना दिया जाए। आप उनकी बीमारी से भी राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। कोर्ट ने केजरीवाल को घर का खाना खाने की छूट दी है, लेकिन ईडी की सूचना के अनुसार वह जिस प्रकार का खाना खाने के साथ-साथ अन्य वस्तुओं का सेवन कर रहे हैं, वह उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। इससे उनका शूगर लेवल बढ़ने की आशंका है। इसी शूगर लेवल के आधार पर वह जमानत की अर्जी भी दाखिल करना चाहते हैं। आप नेता उनकी बीमारी का मुद्दा उठाकर पहले भी दोषारोपण कर चुके हैं। ऐसी स्थिति में तिहाड़ जेल प्रशासन को एक डायटिशियन की नियुक्ति करनी चाहिए। केजरीवाल के घर से आने वाला खाना उनकी निगरानी में ही तैयार हो और वही दिया जाए। केजरीवाल जानबूझकर मिठाई का सेवन कर रहे हैं। एक सामान्य व्यक्ति भी जानता है कि मीठा खाने से शूगर लेवल बढ़ता है, लेकिन केजरीवाल मधुमेह रोगी मरीज होने के बावजूद ऐसा कर रहे हैं। इससे जाहिर है कि वह जानबूझकर ही ऐसा कर रहे हैं। शूगर लेवल बढ़ने के बाद वह आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें दवाई नहीं दी जा रही। इस तरह अपनी बीमारी से भी वह राजनीतिक और कानूनी लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।