फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girls are ahead again, 11 out of 13 students in the top 10 are girls.

Noida News: बेटियां फिर आगे, टॉप-10 के 13 विद्यार्थियों में से 11 बेटियां

Fri, 24 Apr 2026 02:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Girls are ahead again, 11 out of 13 students in the top 10 are girls.
- पिछले बार की तुलना में इस बार परिणाम में 0.89 फीसदी का हुआ सुधार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंटरमीडिएट परिणाम में जनपद का पास प्रतिशत फिर से बढ़ा है। जिले की टॉप-10 सूची में 13 में से 11 लड़कियां शामिल हैं। लगातार तीसरे साल जिले में पहले नंबर पर छात्रा का कब्जा रहा। वहीं टॉप 10 में केवल दो छात्र ही शामिल हो पाएं हैं। टॉप-10 में सबसे अधिक छह छात्राएं और एक छात्र दादरी से हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा से चार छात्राएं और जेवर से एक छात्र शामिल है।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जिले का परीक्षा परिणाम 0.89 प्रतिशत अधिक रहा। इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में एक बार फिर नोएडा के स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। टॉप-10 में एक भी विद्यार्थी नोएडा के नहीं हैं। पिछले कई वर्षों से नोएडा के छात्र ग्रामीण क्षेत्रों के पिछड़ते जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है। अगले वर्ष और बेहतर परिणाम लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


इंटर का परिणाम भले ही पिछले साल की अपेक्षा बढ़ गया हो लेकिन 2022 में 86.74 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए थे। चार साल बीत जाने के बाद भी 2022 का रिकॉर्ड नहीं टूटा है। बीते चार वर्षों में पहली बार परीक्षार्थीयों के गणित में सबसे बेहतर अंक आए हैं। हर बार गणित छात्रों को परेशान कर जाता था लेकिन इस बार 85 से लेकर 98 अंक छात्रों को मिले हैं। छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र काफी सरल आया था। इसके कारण अंक अच्छे मिले हैं। उन्होंने बताया कि भौतिक व अंग्रेजी में भी अंक अच्छे मिले है। हिंदी ने छात्रों को थोड़ा परेशान किया है। वहीं हर साल की भांति दादरी के छात्रों ने फिर से कमाल कर दिया है। पिछले कई सालों से ग्रामीण परिवेश में रहकर छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साल दर साल 12वीं का परीक्षा परिणाम
वर्ष
परिणाम प्रतिशत
2018
87.40
2019
80.47
2020
83.44
2021 कोविड की वजह से परिणाम जारी नहीं हुआ।
2022
86.74
2023
82.41
2024
84.96
2025 85.62
2026 86.51

इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची
स्थान
नाम
प्रतिशत
स्कूल
1
हिमांशी शर्मा 91.20
केसीएस बालिका इंटर कॉलेज, सूरजपुर
2
गौरांगी
89.60
मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी
3 गुड़िया कुमारी 89.00 दयावती मेमोरियल इंटर कॉलेज,दादरी
4 खुशी 88.80
केसीएस बालिका इंटर कॉलेज, सूरजपुर
5
गरिमा
88.60
सीएस इंटर कॉलेज,अकालपुर जेवर
6 साक्षी शर्मा 88.60 केसीएस बालिका इंटर कॉलेज, सूरजपुर
7 यश 88.20 एमबी इंटर कॉलेज,दादरी
8 आदर्श खारी 88.20 एसएसवी इंटर कॉलेज वैदपुरा
9 सोनिया 88.00 आदर्श इंटर कॉलेज,दादरी
10 कनक 87.40 एसजी पब्लिक इंटर कॉलेज डेरी मच्छा ,दादरी
11 वंशिका 86.80 एसआरएस इंटर कॉलेज,खेड़ा धर्मपुरा,दादरी
12 प्राची शर्मा 86.80 केसीएस बालिका इंटर कॉलेज, सूरजपुर
13 अंशिका सिंह 86.60 मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी


टॉपर हिमांशी शर्मा के विषय वार अंक
विषय
अंक
हिंदी
90 प्रतिशत
अंग्रेजी
94 प्रतिशत
गणित
97 प्रतिशत
भौतिक विज्ञान
93 प्रतिशत
रसायन विज्ञान 82 प्रतिशत
कुल
456 /500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed