फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girl students learned the tricks of self defense

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Fri, 12 Feb 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Girl students learned the tricks of self defense
तावडू। नगर के हरद्वारी लाल गोयल राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रस्तावना प्रकोष्ठ की तरफ से छात्राओं के लिए आयोजित आत्मरक्षा कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. दिलबाग सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में आयोजित आत्मरक्षा कार्यक्रम में 120 छात्राओं ने हिस्सा लिया। 10 दिवसीय कार्यक्रम में छात्राओं को जूडो-कराटे की ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा ट्रेनिंग अत्यंत आवश्यक है। मौजूदा समय में अधिकतर छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन

इस कारण परिजन उन्हें कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं देते हैं। ऐसी स्थिति में छात्राओं और महिलाओं को जागरूक होना आवश्यक है, ताकि वह आसानी से कहीं पर भी आवागमन कर सकें। समाज में नारी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें हिना, प्रियंका, रिंकी, पिंकी, खुशबू, रजनी, कुलसुम और कौशल आदि छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा छात्राओं ने जल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed