{"_id":"68cc2fcf4f98cc86d50823f8","slug":"girl-missing-case-grnoida-news-c-23-1-lko1064-75580-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्यूशन के बहाने लड़की को ले जाने के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्यूशन के बहाने लड़की को ले जाने के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र की एक कॉलोनी में लड़की को ट्यूशन छोड़ने गया युवक उसे बहला फुसला कर ले गया। लड़की को वापस घर भेजने की एवज में चार लाख रुपये की मांग की गई है। पीड़ित परिजन ने न्यायालय के आदेश पर महिला समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि लड़की नाबालिग है।
दादरी नगर के एक कॉलोनी में लड़की परिवार के साथ रहती है। 25 जुलाई 2025 को एक परिचित दानिश घर आया और ट्यूशन छोड़ने के बहाने लड़की को बाइक पर बैठाकर ले गया। इसके बाद जब ट्यूशन टीचर ने पूछा कि लड़की क्यों नहीं आई, तो परिजनों को शक हुआ। रात में जब परिजन दिल्ली स्थित दानिश के घर पहुंचे तो उसके परिजन ने आरोपों से इनकार कर दिया। दादरी थाना पुलिस ने 27 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की।
आरोप है कि लड़की नाबालिग है। पीड़ित पक्ष ने दावा किया कि दानिश के भाई मोहम्मद अली ने कहा कि लड़की 24 घंटे में लौट आएगी, लेकिन इसके लिए पीड़ित और उसकी बहन को माफी मांगनी होगी। 29 जुलाई को दानिश के पिता ने 4 लाख रुपये की मांग कर लड़की को वापस करने की बात कही। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस पूरी घटना में दानिश के परिवारीजन भी शामिल हैं। मामले में पुलिस ने दिल्ली निवासी आरोपी दानिश, आरोपी के पिता मुख्बीर अब्बास, आरोपी की मां बिलकिश, भाई मोहम्मद अली व एक बहन सिराज फातिमा के खिलाफ केस दर्ज किया है।