{"_id":"68bb554a13e13bf87a0bf598","slug":"girl-dies-due-to-treatment-by-untrained-doctor-report-filed-na-news-c-204-1-chn1003-122748-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अप्रिशिक्षित चिकित्सक के इलाज से बालिका की मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अप्रिशिक्षित चिकित्सक के इलाज से बालिका की मौत, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र की अप्रशिक्षित चिकित्सक के इलाज से एक सात वर्षीय बालिका की हालत बिगड़ गई। छह दिन पूर्व उसे अलीगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मां ने थाने में तहरीर दी। थाना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी को मौके पर बुलाकर चिकित्सक का क्लीनिक सील करने के साथ ही चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के मैढ़ोली गांव की रहने वाली पूजा पत्नी धर्मवीर ने तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री साक्षी की अचानक तबीयत खराब होने पर नौ अगस्त को सैंजना मुस्लिम गांव में झोलछाप चिकित्सक अनिल कुमार से इलाज कराया गया। दस दिन लगातार उपचार चलने के बाद सुधार न मिलने पर बबराला प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया गया। जहां से अलीगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान 31 अगस्त को साक्षी की मौत हो गई।
इंस्पेक्टर बलराम सिंह यादव ने बताया कि नोडल अधिकारी डा. मनमोहन शर्मा के द्वारा सील करने के साथ ही अप्रशिक्षित चिकित्सक अनिल कुमार के खिलाफ बीएनएस की इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बलराम सिंह यादव ने बताया कि नोडल अधिकारी डा. मनमोहन शर्मा के द्वारा सील करने के साथ ही अप्रशिक्षित चिकित्सक अनिल कुमार के खिलाफ बीएनएस की इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन