फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Giriraj worship and fifty-six offerings were seen in Shri Krishna Leela

Noida News: श्रीकृष्ण लीला में हुआ गिर्राज पूजन और छप्पन भोग दर्शन

Sun, 02 Nov 2025 02:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Giriraj worship and fifty-six offerings were seen in Shri Krishna Leela
श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में शनिवार को गिर्राज पूजन की लीला का मंचन किया गया - फोटो : amar ujala
आगरा। श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति की ओर से बल्केश्वर स्थित गौशाला में चल रहे श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में शनिवार को गिर्राज पूजन, अन्नकूट महोत्सव और छप्पन भोग झांकी के साथ लीला का समापन हुआ। हर तरफ गिरिराज धरण की जय, जय गोवर्धनधारी और श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन


बालरूप श्रीकृष्ण एवं बलराम के साथ नंदबाबा के यमुना स्नान प्रसंग, वस्त्र-चोरी की हंसमुख लीला और फिर इंद्र पूजा से बृजवासियों को विरत कर गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट का संदेश देने का भावपूर्ण मंचन किया गया। श्रीकृष्ण ने प्रकृति पूजन और गोसेवा कर भक्तों को संदेश दिया। मुख्य अतिथि उप्र लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग, नेशनल चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल ने आरती उतारी।डॉली बंसल ने ठाकुर जी के स्वरूपों की आरती उतारी। सुरेश चंद्र गर्ग ने भगवान को भोग अर्पित किया। महोत्सव में गोवर्धन महाराज का अलौकिक शृंगार कर छप्पन भोग की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मंडली ने गोवर्धन पूजा रखिये मेरी लाज आदि भजन सुनाकर माहौल को कृष्णमय बना दिया। सीताराम मंदिर वजीरपुरा के महंत अनंत उपाध्याय, मुकेश शर्मा के मार्गदर्शन में भक्तों ने गिरिराज जी का पूजन किया। इसके उपरांत अन्नकूट प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन


इस मौके पर नेहा गुप्ता, जगदीश बागला, लंगड़े की चौकी के महंत गोपी गुरु, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, नेशनल चैंबर के उपाध्यक्ष विवेक जैन, हिमांशु अग्रवाल, सचिन सारस्वत, डॉ. संजीव नेहरू, अमित पारिख, राजेश अग्रवाल, अतुल गुप्ता, संदेश जैन, सुशील जैन, शकुन बंसल, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौ सेवा और विनम्रता का संदेश देती है। हमारा उद्देश्य बृज संस्कृति की मूल शिक्षा और श्रीकृष्ण के आदर्शों को समाज तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि रविवार को अभिमन्यु चक्रव्यूह लीला प्रसंग का पहली बार मंचन किया जाएगा, जिसमें धर्म, धैर्य, बलिदान और वीरता की कथा का मंचन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed