{"_id":"690f50d9d6762de4b004a9c2","slug":"ghaziabad-zone-won-the-title-of-state-level-sports-festival-noida-news-c-491-1-gnd1001-1139-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गाजियाबाद जोन ने जीता राज्य स्तरीय खेल महोत्सव का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गाजियाबाद जोन ने जीता राज्य स्तरीय खेल महोत्सव का खिताब
विज्ञापन
फोटो
दो दिवसीय प्रतियोगिता में आठ जोन के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। गलगोटिया कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट में गाजियाबाद जोन ओवरऑल विजेता बना। जोन के खिलाड़ियों में सर्वाधिक खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुनील दबास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के सभी खेलों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर गाजियाबाद जोन ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। इस मौके पर गलगोटिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया, वित्त अधिकारी केशव सिंह, डॉ. ओपी सिंह समेत अन्य प्रोफेसर मौजूद रहे।