फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsdg

Noida News: निवासियों की परेशानियां बढ़ीं, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Sat, 27 Jun 2026 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
gfsdg
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कैपिटल एथेना सोसाइटी के निवासियों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। लोगों का आरोप है कि बिना लोगों की अनुमति व मनमाने तरीके से बिल्डर प्रबंधन द्वारा अवैध वसूली की जा रही है जिसके विरुद्ध कोई कार्रवाई करने के तैयार नहीं है। वहीं अब लोगों द्वारा प्राधिकरण और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई गई है।


निवासियों ने बताया कि पिछले महीने बिल्डर ने जबरन निवासियों के डीजी रिचार्ज अमाउंट से 1500 काट लिए थे और अब उसने 3000 काट लिए हैं। जब निवासी इस बारे में बात करने के लिए बिल्डर के पास गए, तो उसने निवासियों को लिफ्ट और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं रोकने की धमकी दी। साथ ही, वह कब्जा या ओनर को हैंडओवर देने की तारीख के बजाय ओसी मिलने की तारीख से मेंटेनेंस चार्ज वसूलने की जिद कर रहा है। इसके अलावा, कैपिटल एथेना में न तो एसटीपी है, न ही फायर सेफ्टी उपकरण और वॉर्निंग सिस्टम हैं। यहां न कोई क्लब हाउस है, न सुरक्षा है और बुनियादी चीजें भी गायब हैं। वही, इस मामले को लेकर बिल्डर नवीन राणा से संपर्क किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed