फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsd

Noida News: पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हुए बच्चे की मौत के कारण, बिसरा सुरक्षित

Sun, 24 May 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
gfsd
फोटो...
विज्ञापन

-जेवर में 15 साल के छात्र का पड़ोसी गांव में खाली मकन में मिला था शव

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी छात्र की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और बिसरा सुरक्षित करके लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है।
गांव बनवारी बांस निवासी रवि भूषण उर्फ बंटी का 15 वर्षीय बेटा गोपाल 21 मई को घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। जिसके बाद परिवार ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 22 मई की रात को 11 बजे उसका शव बगल के गांव रोही के खाली मकान में पड़ा मिला था। जिसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक गोपाल का शव काफी बुरे हाल में था और उसके निजी अंगों से भी छेड़छाड की गई थी। जिसके बाद परिवार ने नृशंस हत्या के आरोप लगाए थे। पुलिस की फील्ड यूनिट और फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। रविवार को मेडिकल टीम ने पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भेजी, जिसमें मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। छात्र की मौत की सूचना मिलने पर गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा व जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह रविवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया है कि इस मामले में जा भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी हैं तीन टीमें : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने एसीपी जेवर सार्थर सेंगर की अगुवाई में तीन टीमों का गठन किया था। सभी टीमें अलग-अलग नजरिये से मामले की जांच में जुटी हुई हैं। वहीं हिरासत में लिए गए संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है और छात्र के कई दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस उपायुक्त डाॅ प्रवीण रंजन ने कहा कि हमारी टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article