फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdsgfd

Noida News: प्राधिकरण के साथ बैठक में यापल में नौकरी की मांग पर अड़े युवा

Wed, 06 May 2026 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
gfdsgfd
फोटो
विज्ञापन

-नोएडा एयरपोर्ट प्रभावित किसान परिवाराें के युवाओं को यीडा अधिकारियों ने सुनकर दिया जॉब का आश्वासन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रभावित किसान परिवारों के युवा यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मिले। इस दौरान युवाओं ने उनसे यापल में ही नौकरी देने की मांग की। अधिकारियों ने जल्द उनकी जॉब को लेकर हो रही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण में 14 गांवों की 1334 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया था। अधिग्रहण से प्रभावित युवाओं को नौकरी या पांच लाख रुपये मुआवजा दोनों में से एक चुनने का ऑप्शन था। 334 युवाओं ने नौकरी का चयन किया था। छह वर्ष बीतने के बाद भी युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाई है। इसे लेकर समय-समय पर युवाओं ने धरना-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुए प्रदर्शन में युवाओं की मांगों को यमुना प्राधिकरण के सीईओ के समक्ष रखने का आश्वासन दिया गया था। इसे लेकर पूर्व में भी यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह के साथ युवाओं की बैठक हुई थी। मंगलवार को दोबारा से यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ दूसरे दौर की वार्ता हुई। इसमें युवाओं ने केवल यापल कंपनी में ही नौकरी की मांग उठाई। हालांकि, यापल में अधिक जॉब न होने के चलते कार्य करने वाली कंपनियों में उनको जॉब का ऑफर दिया गया था। इस ऑफर को युवाओं ने सिरे से खारिज कर दिया है। विधायक धीरेंद्र सिंह के प्रतिनिधि की अगुवाई में युवाओं के साथ बैठक में यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने जल्द ही समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed