फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdsg

Noida News: निवेश के नाम पर इंजीनियर से 11.90 लाख रुपये की साइबर ठगी

Fri, 19 Jun 2026 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
gfdsg
निवेश के नाम पर इंजीनियर से 11.90 लाख रुपये की साइबर ठगी
विज्ञापन

- साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक इंजीनियर से 11.90 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक जेपी कोसमॉस सोसाइटी में रहने वाले 28 वर्षीय एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि 13 अगस्त 2024 से 7 फरवरी 2025 के बीच अज्ञात साइबर ठगों ने उन्हें निवेश के नाम पर झांसे में लिया।

आरोपियों ने विभिन्न माध्यमों से संपर्क कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया और अलग-अलग चरणों में कुल 11.90 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। उन्हें जब अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ तो उन्होंने 9 जून 2025 को राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी। डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन के आधार पर साइबर ठगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed