{"_id":"6af9c51170c12fe7880adcc5","slug":"gdsf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112134-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कैफे की शेफ से अश्लील हरकत व यौन उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कैफे की शेफ से अश्लील हरकत व यौन उत्पीड़न
विज्ञापन
कैफे की शेफ से अश्लील हरकत व यौन उत्पीड़न
-पीड़िता ने सूरजपुर कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ दर्ज कराया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के एक मॉल के कैफे की शेफ ने दो युवकों पर अश्लील हरकत और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ जबरन अश्लील हरकतें की। 20 वर्षीय युवती ने सूरजपुर कोतवाली में इसकी शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
शेफ ने केस दर्ज कराया है कि वो सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मॉल के एक कैफे में शेफ है। 17 अक्तूबर को कैफे में नौकरी शुरू की थी। वहां पर रवि नाम का एक युवक भी काम करता था। आरोप है कि वो उस पर गलत नजर रखता था। कई बार उसने उसे छूने का प्रयास किया। इसकी शिकायत कैफे मालिक से की लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।
आरोप है कि 22 अक्तूबर को वो काम खत्म करने के बाद घर जा रही थी। तभी आरोपी रवि और उसके दोस्त सचिन ने पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर जाकर आरोपियों ने कार रोकी और घर छोड़ने की बात कहीं। इंकार करने पर जबरन कार में खींच लिया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। उसका यौन उत्पीड़न किया। शोर मचाने पर जबरन मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। राहगीरों की मदद से वो आरोपियों से बची। उसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों आरोपी की तलाश की जा रही है।