{"_id":"6acbb0cf9a73eb203c02daf4","slug":"gdsf-grnoida-news-c-1-noi1095-4821379-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन आरोपियों से 2.4 किलो गांजा बरामद, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन आरोपियों से 2.4 किलो गांजा बरामद, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- सेक्टर-39 क्षेत्र में दो और सेक्टर-113 क्षेत्र में एक आरोपी गिरफ्तार
- दिल्ली से गांजा लाकर पुड़िया बनाकर बेचने का आरोप
-- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ढ़ाई किलो गांजा बरामद किया गया है। तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, पहली कार्रवाई में सेक्टर-39 थाना पुलिस सेक्टर-44 की ग्रीन बेल्ट के पास गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान सेक्टर-45 की सदरपुर कॉलोनी निवासी गौरव के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 730 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने दिल्ली से गांजा लाकर सेक्टर-46, सदरपुर और आसपास के क्षेत्रों में पुड़िया बनाकर बेचने की बात बताई। इसी थाना पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में सेक्टर-43 की ओर जाने वाले रास्ते पर स्टेलर ग्रीन पार्क के पास से हिमांशु वर्मा को गिरफ्तार किया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा था। तलाशी के दौरान उसके थैले से 872 ग्राम गांजा मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा में 100-100 रुपये की पुड़िया बनाकर बेचता था।
वहीं, सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-72 श्मशान घाट के पास सर्विस रोड से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान बरौला निवासी गौरव के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने दिल्ली से गांजा लाकर राहगीरों को बेचने की बात बताई। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।