{"_id":"5e1cd6208ebc3e87e577bb2c","slug":"gautambudhnagar-project-noida-news-noi48551022","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली मामला--कोर्ट के आदेश के बाद काम में तेजी आने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली मामला--कोर्ट के आदेश के बाद काम में तेजी आने के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम्रपाली मामला
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद काम में तेजी आने के आसार
7 प्रोजेक्टों में तेजी से काम के लिए और पैसे जारी करने का आदेश
42 हजार खरीदारों में जगी आस, जल्द जारी होंगे टेंडर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सात प्रोजेक्टों का काम और तेज करने को कहा है। यही नहीं इसके लिए और पैसे जारी करने के आदेश भी दिए गए हैं। इससे 42 हजार खरीदारों के बीच आशा का संचार हुआ है। आम्रपाली खरीदार केके कौशल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद काम में तेजी आने के आसार हैं। पहले छोटे काम पूरे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) को 61 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा के प्रोजेक्टों में एनबीसीसी ने गतिविधियां शुरू की है। अब सोमवार को जारी आदेशों में सातों प्रोजेक्टों में काम शुरू कराने के लिए जल्द से जल्द टेंडर कराने को कहा गया है। ताकि खरीदारों के आशियाने का सपना पूरा किया जा सके। इससे पहले सेक्टर-45 के आम्रपाली सफायर में एनबीसीसी ने गतिविधि शुरू करते हए सर्वे का काम शुरू किया है। इसके अलावा सेक्टर-120 आम्रपाली जोडिएक में भी भूमि पूजन का काम किया गया। अब एनबीसीसी के नियुक्त ठेकेदार काम शुरू करेंगे। इसके अलावा दूसरे प्रोजेक्टों का काम भी जल्द शुरू करने के निर्देश हैं। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट रिसीवर आर वेंकट रमानी को नियुक्त किया है। वहीं, यहां के कामकाज को देख रहे हैं। इससे पहले नोएडा में आम्रपाली सफायर फेज-2 के दो खरीदारों की रजिस्ट्री के साथ नई गतिविधि शुक्रवार को शुरू हो चुकी है।