फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gautambudhnagar, police comisoner says

जिले से अपराध का होगा खात्मा: आलोक सिंह

Thu, 16 Jan 2020 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
gautambudhnagar, police comisoner says
संशोधित: गौरव चंदेल हत्याकांड से जुड़ा बॉक्स हटा दिया गया है।
विज्ञापन

--
नोएडा में पुलिस कमिश्नर ने संभाला कार्यभार - 2
फोटो :
जिले से अपराध का होगा खात्मा : आलोक सिंह
- सूरजपुर स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचे पहले पुलिस कमिश्नर ने संभाला चार्ज
- पुलिसकर्मियों ने दिया गार्ड ऑफ आर्नर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस कार्यालय पहुंचे जिले के पहले पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने चार्ज संभाल लिया। मौके पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कमान संभालते ही आलोक सिंह ने कहा कि जिले में अपराध में कमी आएगी और जांच में तेजी लाई जाएगी। साइबर अपराध, कार लूट, संगठित अपराध, वाहन चोरी, हत्या, स्नैचिंग की वारदात पर नकेल कसी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हर अपराध की मॉनिटरिंग के लिए उनके साथ नौ आइपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी सहयोगी के रूप में काम करेंगे। कमिश्नर ने कहा कि जिले में आमजन, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक डीसीपी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उनके अधीनस्थ एसीपी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यातायात जिले की बड़ी समस्या है। सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। शहर में जाम की समस्या नहीं हो। इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

नहीं चलेगी पुलिस की गुटबाजी
पूर्व एसएसपी वैभव कृष्ण ने पांच आईपीएस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनके खुलासे के बाद वरिष्ठ स्तर पर गुटबाजी सामने आ गई थी। आलोक सिंह ने बताया कि भविष्य में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि सर्विस एक्ट का उल्लंघन नहीं किया जाए। किसी स्तर पर गुटबाजी चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जोन में बांटने के लिए की बैठक
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने कहा कि जिले को अपराध की दृष्टि से तीन जोन में बांटा जा रहा है। इसके लिए आयुक्त ने अधीनस्थों के साथ बैठक की और जोन वितरित किए जाने को लेकर मंथन किया।

फैमिली क्लीनिक का निरीक्षण किया
चार्ज संभालने के बाद पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने नॉलेज पार्क कोतवाली में बनी फैमिली क्लीनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट को सराहा और कहा कि इससे लोगों को सहूलियत होगी। फैमिली क्लीनिक से वरिष्ठ नागरिकों को भी जोड़ा जाएगा। फैमिली क्लीनिक के पूरे स्ट्रक्चर को जानने के लिए पुलिस आयुक्त ने शारदा विवि के ज्वाइंट रजिस्ट्रार डा. अजीत कुमार से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed