{"_id":"5e2f33588ebc3e4b4876d211","slug":"gautambudhnagar-jurikh-international-airport-noida-news-noi488292436","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट: बवाल के साथ ही पूरा हुआ जमीन अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट: बवाल के साथ ही पूरा हुआ जमीन अधिग्रहण
Tue, 28 Jan 2020 11:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:00 AM IST
सार
- बवाल के बाद स्थानीय किसानों के बुलावे पर पहुंचे डीएम व अन्य अधिकारी
- डीएम ने एयरपोर्ट के जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की नंबर
- 1334 हेक्टेयर जमीन पर प्रशास ने यीडा को दिया कब्जा
- 15 माह से धरने पर बैठे किसान भी भाग गए
- 66 हेक्टेयर जमीन पर कब्जे के लिए पहुंची थी टीम
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट की जमीन का अधिग्रहण हुआ पूरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा एयरपोर्ट की जमीन पर कब्जा लेने के आखिरी दिन बवाल तो हुआ, लेकिन प्रशासन ने नोएडा एयरपोर्ट की पूरी जमीन (1334 हेक्टेयर) भी कब्जे में ले ली। डीएम बीएन सिंह ने जमीन पर कब्जा लेने की आखिरी प्रक्रिया पूरी की। वहीं, बवाल के बाद 15 माह से धरने पर बैठे जेवर एयरपोर्ट संघर्ष समिति के सदस्य भी धरनास्थल से भाग गए।
विज्ञापन
सोमवार को एयरपोर्ट की बाकी बची लगभग 66 हेक्टेयर जमीन पर कब्जे के लिए पहुंची तहसील प्रशासन की टीम हमले के बाद एक बार गांव से वापस बिना कब्जा लिए जेवर चली गई, लेकिन स्थानीय किसानों के बुलावे पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, एसडीएम सदर प्रसून द्विवेदी, एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी अभय कुमार सिंह, तहसीलदार दुर्गेश सिंह, नायब तहसीलदार बालेंदु भूषण टीम के साथ रोही गांव पहुंचे किसानों से वार्ता की इस दौरान किसानों ने कुछ उपद्रवियों द्वारा अधिकारियों पर किए गए हमले की निंदा करते हुए सहमति के आधार पर जमीन पर कब्जा देने के लिए सहमति दी।
विज्ञापन
दो किमी तक पैदल चले डीएम
जिलाधिकारी करीब 2 किमी का सफर तय कर मौके पर पहुंच किसानों की जमीन पर कब्जा लेते हुए यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को कब्जा दिलाया। जिसके बाद एयरपोर्ट के लिए जेवर के छह गांव दयानतपुर, रोही, किशोरपुर, रन्हेरा, पारोही, व बनवारीवास की 1334 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा प्राप्त करते हुए अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी करते हुए जिलाधिकारी ने सभी का धन्यवाद दिया। 99 प्रतिशत किसानों ने अपनी जमीन को सहमति के आधार पर प्रशासन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
25 से 30 लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से चल रही अधिग्रहण प्रक्रिया को बाधित करने के लिए प्रशासनिक टीम पर हमला किया। जिसमें एसडीएम जेवर सहित कुछ लोग को चोट आई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जेवर के किसान यहां हर हाल में एयरपोर्ट बनाना चाहते हैं। उपद्रवियों की तरफ से महिला एसडीएम पर किया गया हमला कायरतापूर्ण है। इसके लिए पुलिस अपना काम करेगी।- बीएन सिंह जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर