फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gautambudhnagar, hoshiyarpur to sector71 no

कल से होशियारपुर से सेक्टर-71 नहीं जाएंगे वाहन

Sat, 18 Jan 2020 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
gautambudhnagar, hoshiyarpur to sector71 no
हेडिंग: कल से होशियारपुर से सेक्टर-71 नहीं जाएंगे वाहन
विज्ञापन

अंडरपास के निर्माण के लिए प्राधिकरण बंद करेगा रास्ता, नापनी होगी लंबी दूरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-71 चौराहे पर रूट डायवर्जन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। होशियारपुर से सेक्टर-71 चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग को रविवार से बंद करने की तैयारी है। सेक्टर-76 की ओर से होशियारपुर की तरफ का रास्ता पहले ही बंद किया जा चुका है। रूट डायवर्जन बढ़ने से वाहन चालकों को लंबी दूरी नापनी होगी।

अंडरपास के निर्माण के लिए सेक्टर-71 चौराहा पूरी तरह से बंद किया जा चुका है। यू-टर्न की व्यवस्था इस चौराहे पर लागू की गई है। जैसे-जैसे निर्माण कार्य का दायरा बढ़ रहा है लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। होशियारपुर की ओर से जाने वाले मार्ग पर चौराहे के लेफ्ट टर्न की एक लेन को वाहनों के लिए खोला हुआ है, जिसे रविवार से बंद कर दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस को इससे अवगत कराया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन करने से पहले वाहन चालकों की सहूलियत के लिए दिशासूचक बोर्ड आदि लगाने की हिदायत दी है। ऐसे में रास्ता बंद करने से पहले बोर्ड लगाने का काम किया जा रहा है। सिटी सेंटर की ओर से ग्रेनो वेस्ट, सेक्टर-71 और सेक्टर-72 की ओर जाने के लिए होशियारपुर तिराहे से बायीं ओर मुड़कर एलिवेटेड रोड के नीचे होते हुए सेक्टर-60 अंडरपास के रास्ते जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed