{"_id":"5e0cf6df8ebc3e87f030776e","slug":"gautambudhnagar-amrapali-flate-ragistry-noida-news-noi483009194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली के 1200 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री एक सप्ताह में होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली के 1200 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री एक सप्ताह में होगी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: आम्रपाली के 1200 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री इसी सप्ताह से
सेक्टर-45 के आम्रपाली सफायर फेज-1 और 2 के खरीदार हैं शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आम्रपाली के 1200 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री इस सप्ताह में शुरू हो सकती है। प्राधिकरण और कोर्ट रिसीवर की ओर से सारी तैयारियां हो चुकी हैं। खरीदारों का सत्यापन भी हो चुका है।
ओएसडी राजेश कुमार ने बताया कि कोर्ट रिसीवर से इसे लेकर चर्चा हुई। चर्चा में आम्रपाली सफायर फेज-1 और 2 के करीब 1200 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री इसी सप्ताह शुरू कराने पर बातचीत हुई। इन खरीदारों के दस्तावेज का सत्यापन का काम पहले ही पूरा हो चुका है। इसके अलावा ऐसे खरीदारों के बकाये सहित बिल्डर के साथ एग्रीमेंट आदि दस्तावेज का सत्यापन हो चुका है। इतने खरीदारों की रजिस्ट्री में अब कोई अड़ंगा नहीं बचा हुआ है और इनकी रजिस्ट्री अब शुरू की जा सकती है। संभावना है कि सोमवार से ही इसकी कवायद शुरू कर दी जाए। इसके अलावा दूसरे अन्य प्रोजेक्टों के खरीदारों के दस्तावेज का सत्यापन का काम चल रहा है। जैसे-जैसे सत्यापन का काम पूरा होता जाएगा। रजिस्ट्री होती चली जाएगी। इसमें सबसे मुश्किल काम यह है कि किन खरीदारों का कितना पैसा बकाया है और उन्हें बकाया रकम को चुकाने के लिए बैंक से लोन आदि लेने में मुश्किल आ रही है। इस वजह से रजिस्ट्री में मुश्किल आ रही है। हालांकि, आठ से दस हजार फ्लैट खरीदार ही इस श्रेणी में आ रहे हैं, जो अभी आम्रपाली के प्रोजेक्टों में रह रहे हैं। इनमें से कई की यह शिकायत है कि उनके फ्लैट का काम अभी भी बचा हुआ है। ऐसे में उन्हें यह भी संशय है कि रजिस्ट्री कराने के बाद एनबीसीसी उनके छोटे-मोटे काम को पूरा कराएगा या नहीं।