Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar gets representation in the BJP's state executive committee.

Noida News: भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में गौतमबुद्ध नगर को मिला प्रतिनिधित्व

Thu, 25 Jun 2026 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar gets representation in the BJP's state executive committee.
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में गौतमबुद्ध नगर को मिला प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

दादरी से दो बार विधायक रहे पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर बने पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष
अच्छेजा की रहने वाली महामेधा नागर को बनाया प्रदेश मंत्री

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में गौतमबुद्ध नगर को भी प्रतिनिधित्व मिला है। जहां दादरी से दो बार विधायक रहे और पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है वहीं महामेधा नागर को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन दोनों को संगठन में जगह देकर एक तरह से भाजपा ने गुर्जर वोट बैंक को भी साधने का काम किया है। इससे पश्चिमी यूपी में संगठन को अपनी मौजूदगी मजबूत करने में मदद मिल सकती है। 2027 के चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को लेकर जिम्मेदारियों को बांटा है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बनने के बाद से ही इसकी संभावना जताई जा रही थी। जिला इकाईयों के गठन के बाद से इसका इंतजार संगठन के नेताओं को भी बना हुआ था। भाजपा नेताओं का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर गुर्जर मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे में गुर्जर समाज से आने वाले दोनों चेहरे भाजपा की रणनीति को भी प्रभावी बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर से उनके नोएडा स्थित आवास पर मुलाकात कर बधाई भी दी।
विज्ञापन

नवाब सिंह नागर इससे पहले 1996 से 2007 तक दादरी से दो बार विधायक रह चुके हैं। इस दौरान वह प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री भी बने। 2013 में उनको संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। डीएनडी फ्लाईओवर को टोल मुक्त बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। किसानों के अधिकारों को लेकर भी वह मुखर रहे हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले वह आरएसएस में भी सक्रिय रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज का प्रभाव गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मुज्जफरनगर और सहारनपुर समेत कई जिलों में देखा जाता है। ऐसे में नवाब सिंह नागर की सक्रियता आगामी चुनावी समीकरणों पर असर डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंक टैक्स से चर्चा में आईं डूसू महासचिव महामेधा
प्रदेश मंत्री बनाई गईं महामेधा नागर ग्रेटर नोएडा के अच्छेजा गांव की रहने वाली हैं। लॉ ग्रेजुएट महामेधा ने 2017 में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ-डूसू के चुनाव में महासचिव के पद पर जीत हासिल की थी। इसके बाद महिलाओं के हित में सेनेटरी नैपकिन पर लगने वाले 12 प्रतिशत जीएसटी को खत्म कराने के लिए पिंक टैक्स मूवमेंट से जुड़ी रहीं। इस अभियान की वजह से ही सरकार ने सेनेटरी नैपकिन पर जीएसटी शून्य किया था। भाजपा प्रवक्ता के रूप में भी राजनैतिक मुद्दों पर मुखर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed