फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gaurav Chandel murder : police focus 350 rogues

गौरव चंदेल हत्याकांड : 350 बदमाशों पर पुलिस की नजर

Tue, 14 Jan 2020 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gaurav Chandel murder : police focus 350 rogues
गौरव चंदेल हत्याकांड : 350 बदमाशों पर पुलिस की नजर
विज्ञापन

नोएडा। गौरव चंदेल की हत्या के मामले में पुलिस ने नोएडा, गाजियाबाद व आसपास के क्षेत्रों में पिछले छह महीने से सक्रिय करीब साढ़े तीन सौ बदमाशों की सूची तैयार की गई है। वहीं पुलिस की टीम रविवार रात भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उधर, पुलिस को एक और संदिग्ध सेल्टॉस कार की जानकारी मिली है। जो बुलंदशहर की है। इस कार से जिस शख्स का संबंध है वह नोएडा से लूट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

गौरव चंदेल की हत्या के मामले में एक सप्ताह के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस की टीमें कई राज्यों में बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने छह महीने से सक्रिय ऐसे बदमाशों की सूची बनाई है जो लूट, हत्या जैसे संगीन अपराध में शामिल रहे हैं। इनके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी सोसायटी में रहने वाले गौरव चंदेल गुरुग्राम की एक कंपनी में सेल्स मैनेजर थे। 7 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे वह गुरुग्राम से घर लौट रहे थे। पर्थला गोलचक्कर के आगे बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। शव को सड़क के किनारे फेंक दिया था और कार लूट कर ले गए थे। इस घटना के बाद शहर में लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो सेल्टॉस कार का पता लगाया था लेकिन उनका मामले से कोई कनेक्शन नहीं निकला। अब एक और सेल्टॉस कार के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। इस मामले में नोएडा पुलिस की आधा दर्जन से अधिक टीमें व एसटीएफ जांच कर रही है। एसपी सिटी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed