फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gas pipeline burst, leak stopped after two and a half hours

Noida News: गैस पाइपलाइन फटी, ढाई घंटे बाद रुका रिसाव

Sun, 14 Jun 2026 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Gas pipeline burst, leak stopped after two and a half hours
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 में रविवार सुबह आईजीएल की गैस पाइपलाइन फट गई। इससे गैस का रिसाव होने लगा। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पाया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि सी ब्लॉक में मकान संख्या-121 के सामने गैस पाइपलाइन से संबंधित कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई के समय पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। गैस का तेजी से रिसाव शुरू हो गया। कर्मचारियों ने आसपास के लोगों को घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बावजूद जब रिसाव नहीं रुका तो मुख्य लाइन को बंद किया गया जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी। रिसाव बंद होने के बाद भी एहतियात के तौर पर लोगों को कुछ समय तक गैस, आग या अन्य ज्वलनशील वस्तुओं का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed