फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   garbage increases risk of disease

Noida News: घंघौला के तालाब बदहाल, कचरे से बढ़ा बीमारी का खतरा

Fri, 09 Oct 2026 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
garbage increases risk of disease
-लंबे समय से सफाई नहीं होने से दूषित हुआ पानी, ग्रामीणों ने उठाई सफाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गांव घंघौला की गिनती ग्रेटर नोएडा के स्मार्ट विलेज में होती हैं। लेकिन यहां के तालाबों की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। तालाबों में लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण भारी मात्रा में जलकुंभी, प्लास्टिक कचरा और गंदगी जमा हो गई है। पानी दूषित होने के साथ ही तालाब से दुर्गंध उठ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी के कारण मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से तालाबों की गहन सफाई कराने और नियमित रखरखाव की व्यवस्था करने की मांग की जा चुकी है। लेकिन तालाबों में जमा जलकुंभी और कचरे के कारण पानी का प्राकृतिक प्रवाह भी प्रभावित हो रहा है। आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध के कारण परेशानी होती है। मवेशियों के लिए भी तालाब का दूषित पानी खतरा बना हुआ है। उनका कहना है कि गांव में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का डर सता रहा हैं। तालाब से जलकुंभी और कचरा हटाने के साथ पानी की सफाई और नियमित निगरानी की जरूरत है।
विज्ञापन






तालाब में काफी समय से सफाई नहीं हुई है। जलकुंभी और प्लास्टिक कचरे की वजह से पानी पूरी तरह गंदा हो गया है। दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। जल्द सफाई कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हैप्पी भाटी, निवासी।

तालाब की हालत लगातार खराब होती जा रही है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। प्रशासन को सफाई के साथ तालाब के नियमित रखरखाव की व्यवस्था करनी चाहिए।

-अरुण भाटी, निवासी।

तालाब गांव के पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन देखरेख के अभाव में इनकी स्थिति खराब हो गई है। जलकुंभी और कचरा हटाकर तालाब को साफ कराया जाए, ताकि ग्रामीणों और पशुओं को परेशानी न हो।


- योगिंदर भाटी, निवासी।





गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। तालाबों की सफाई केवल एक बार कराने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। नियमित सफाई और कचरा डालने पर रोक लगाने की जरूरत है।



-सुमित भाटी, निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed